रेहाना मल्होत्रा (अभिनेत्री) जीवनी, कैरियर, रोचक तथ्य, बायोग्राफी और अधिक
रेहाना मल्होत्रा (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, परिवार, बॉयफ्रेंड, उम्र, लम्बाई, वजन, शिक्षा, रोचक तथ्य, कैरियर, पसंदीदा चीज़े, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
रेहना मल्होत्रा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह ज़ी टीवी के सीरियल जमाई राजा में समैरा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा वह कई फिल्मो में भी दिखाई दी है।
विषय सूची
बायो/परिचय (Wiki/bio)
नाम:-
रेहाना मल्होत्रा (Reyhna Malhotra)
व्यवसाय:-
अभिनेत्री
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:-
26 सितंबर 1992
उम्र (2023 तक):-
30 साल
जन्म स्थान:-
श्रीनगर, जम्मू & कश्मीर
गृहनगर:-
श्रीनगर, जम्मू & कश्मीर
राशि:-
तुला राशि
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-
भारतीय
धर्म:-
हिन्दू धर्म
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:-
ज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-
ज्योति निवास कॉलेज, बेंगलुरु
योग्यता:-
अंग्रेजी कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:-
काला
बालों का रंग:-
काला
लम्बाई (लगभग):-
5 फीट 5 इंच 1.65 मीटर 165 सेंटीमीटर
परिवार (Family)
माता का नाम:-
नाम ज्ञात नहीं
पिता का नाम:-
नाम ज्ञात नहीं
भाई का नाम:-
ज्ञात नहीं
बहन का नाम:-
मनीषा पंडित
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
रेहाना मल्होत्रा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Reyhna Malhotra)
रेहाना मल्होत्रा का जन्म कश्मीर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना अधिकांश बचपन नासिक, कोलकाता, मैसूर और बैंगलोर में बिताया था।
उनका झुकाव बहुत कम उम्र से ही अभिनय और डांस की ओर था। उन्हें डांस करने का इतना शौक था, कि वह अक्सर अपना मैथ्स का ट्यूशन बंक कर देती थी और डांस की प्रैक्टिस करती थी।
उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ‘मिस हीरो होंडा’ प्रतियोगिता जीती थी, जिसने उन्हें करियर के रूप में मॉडलिंग करने के लिए प्रेरित किया था।
उन्होंने 2012 में कई ब्रांडों के टीवी विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में हिंदी फिल्म बबलू हैप्पी है से की थी, जिसमें उन्होंने ‘गजाला’ की भूमिका निभाई थी।
उसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी के सीरियल जमाई राजा से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने समैरा की भूमिका निभाई थी।
वह इश्कबाज़, इच्छाप्यारी नागिन, दिल बोले ओबेरॉय, मनमोहिनी और कुमकुम भाग्य जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।