एहसास चन्ना (अभिनेत्री) जीवनी, उम्र, कैरियर, रोचक तथ्य, विकी और अधिक
एहसास चन्ना (अभिनेत्री) जीवन परिचय, व्यक्तिगत जानकारी, परिवार, बॉयफ्रेंड, उम्र, लम्बाई, वजन, शिक्षा, रोचक तथ्य, कैरियर, पसंदीदा चीज़े, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
एहसास चन्ना एक भारतीय अभिनेत्री है। वह मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फिल्मो में दिखाई देती है।वह कभी अलविदा ना कहना, वास्तु शास्त्र, माई फ्रेंड गणेशा, और फूंक जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दीं थी। इसके अलावा वह देवों के देव…महादेव, ओए जस्सी और MTV फना जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दी थी।
विषय सूची
बायो/परिचय (Wiki/bio)
नाम:-
एहसास चन्ना (Ahsaas Channa)
व्यवसाय:-
अभिनेत्री
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:-
5 अगस्त 1999
उम्र (2022 तक):-
23 साल
जन्म स्थान:-
जालंधर, पंजाब
गृहनगर:-
जालंधर, पंजाब
राशि:-
सिंह राशि
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-
भारतीय
धर्म:-
सिख धर्म
शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:-
भारतीय विद्या भवन AH वाडिया हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-
ज्ञात नहीं
योग्यता:-
ज्ञात नहीं
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:-
काला
बालों का रंग:-
काला
लम्बाई (लगभग):-
5 फीट 3 इंच 1.60 मीटर 160 सेंटीमीटर
वज़न (लगभग):-
50 किलोग्राम
परिवार (Family)
माता का नाम:-
कुलबीर कौर बडेसरोन
पिता का नाम:-
इकबाल सिंह चन्ना
भाई का नाम:-
ज्ञात नहीं
बहन का नाम:-
महक चन्ना
वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)
एहसास चन्ना से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Ahsaas Channa)
अहसास चन्ना का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जब वह सिर्फ चार साल की थी।
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म वास्तु शास्त्र से की थी।
एहसास एक लड़की है, लेकिन उन्होंने अपनी अधिकांश फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में एक लड़के की भूमिका निभाई है, जैसे फिल्म वास्तु शास्त्र में रोहन के रूप में, कभी अलविदा ना कहना में अर्जुन सरन के रूप में, माई फ्रेंड गणेशा में आशु के रूप में आदि।
उन्होंने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2007 में टीवी सीरियल “कसम से” से की थी, जिसमे उन्होंने गंगा वालिया की भूमिका निभाई थी।
उसके बाद वह देवों के देव…महादेव, फियर फाइल्स, कोड रेड, गंगा और सावधान इंडिया जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी है।
उन्होंने वेब सीरीज गर्ल्स हॉस्टल से अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने ऋचा की भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कई टीवी विज्ञापन और प्रिंट शूट किए हैं।
उन्हें जूते और मेकअप प्रोडक्ट इकट्ठा करना पसंद है।